MP ADPO Notification 2026

मध्‍यप्रदेश सहाय‍क जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2026

मध्‍यप्रदेश में सहाय‍क जिला लोक अभियोजन अधिकारी के पदो पर नियुक्ति हेतु मध्‍यप्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा आवेदन स्‍वीकार के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस हेतु ऐसे छात्र जो कि विधि द्वारा मान्‍यता प्राप्‍त विश्‍वविद्यालय से विधि के क्षेत्र में वांछनीय अर्हता रखते है वे आवेदन कर सकते है।


मध्‍यप्रदेश सहाय‍क जिला लोक अभियोजन अधिकारी हेतु शैक्षणिक अर्हता

मध्‍यप्रदेश सहाय‍क जिला लोक अभियोजन अधिकारी के लिए केवल वि‍धि के क्षेत्र में प्राप्‍त अर्हता ही मान्‍य होगी अन्‍य कोई अर्हता वाले छात्र इस पद हेतु आवेदन नहीं कर स‍कते है। पद हेतु अर्हता निम्‍न प्रकार से है:

  • आवेदक के पास विधि के क्षेत्र में स्‍नातक (3 वर्षीय एलएलबी, 5 व‍र्षीय एलएलबी) पूरी होनी चाहिए इस हेतु अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन हेतु पात्र नहीं होंगे।
  • आवेदक के पास जीवित रोजगार पंजीयन होना चाहिए।
  • आवेदक के पास यदि दो वर्ष का विधि के क्षेत्र में कार्य अनुभव हो तो उन्‍हे प्राथमिकता दी जाएगी। (आवश्‍यक नहीं)
  • आवेदक यदि उच्‍च डिग्री(एलएलएम या अन्‍य विधि क्षेत्र स्‍नात्‍कोत्‍तर) धारित करता हो तो उन्‍हे प्राथमिकता दी जाएगी।(आवश्‍यक नहीं)


मध्‍यप्रदेश सहाय‍क जिला लोक अभियोजन अधिकारी आवेदन सं‍बंधी महत्‍वपूर्ण तिथियां

मध्‍यप्रदेश सहाय‍क जिला लोक अभियोजन अधिकारी पद हेतु परीक्षा MPPSC के माध्‍यम से की जानी है जिस हेतु निम्‍न तिथि महत्‍वपूर्ण है:

आवेदन की प्रारंभ तिथि 09 April 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 08 May 2026
आवेदन में सुधार की तिथि 14 April से 10 May तक
प्रवेश पत्र की तिथि 8 अक्‍टूबर 2026
परीक्षा तिथि 18 अक्‍टूबर 2026


मध्‍यप्रदेश सहाय‍क जिला लोक अभियोजन अधिकारी के पदों की जानकारी

UR/Gen SC ST OBC EWS Total
5 3 3 4 2 17

मध्‍यप्रदेश सहाय‍क जिला लोक अभियोजन अधिकारी के आवेदन के आवश्‍यक दस्‍तावेज

मध्‍यप्रदेश सहाय‍क जिला लोक अभियोजन अधिकारी के आवेदन के लिए आवेदक के पास निम्‍न दस्‍तावेज होना आवश्‍यक है। साथ ही आवेदक की आयु 21-40 वर्ष के बीच होनी चाहिए आयु में छूट अन्‍य वर्गो के आधार पर होगी।

  • 10th मार्कशीट
  • 12th मार्कशीट
  • स्‍नातक (एलएलबी) मार्कशीट (3/5 वर्षीय)
  • स्‍नातकोत्‍तर मार्कशीट (यदि हो)
  • रोजगार पंजीयन
  • बैंक पासबुक
  • आधार कार्ड या अन्‍य कोई आईडी पते के लिए

अन्‍य जानकारी

इस पोर्टल पर संक्षिप्‍त मुख्‍य जानकारी दी गई है यदि आप और अधिक जानकारी चाहते है तो MPPSC की ऑफिशियल बेवसाइट पर Official Notification देखें।

Frequently Asked Questions

Q: MPPSC ADPO Eligibility क्‍या है?
A: सहाय‍क जिला लोक अभियोजन अधिकारी हेतु विधि में स्‍नातक होना आवश्‍यक है।

Q: MPPSC ADPO 2026 से पहले कब हुआ था ?
A: 2026 से पहले वर्ष 2021 में हुआ था।

Q: MPPSC ADPO Syllabus क्‍या है?
A: वर्ष 2026 में अभी Syllabus जारी नही किया गया है परन्‍तु वर्ष 2021 हेतु जो Syllabus जारी हुआ था वह जानने के लिए क्लिक करे। MP ADPO Syllabus 2021

Q: MPPSC ADPO Question Paper
A: वर्ष 2021 में हुए EXAM QUESTION PAPER की पीडीएफ MP ADPO QUESTION PAPER 2021 से डाउनलोड करे।

Q: MPPSC ADPO Age Limit कितनी है ?
A: MPPSC ADPO में सामान्‍य आयु 21-40 वर्ष है। इसके अलावा आयु में छूट मध्‍यप्रदेश के मूल निवासी आरक्षित वर्ग पर लागू होती है।

Author: CPCT Typing Team

Updated: April 2026