Home > Blog > Sachiv Vacancy

MP Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2026 (Eligibility, Salary & Apply Process)

MP Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2026 की भर्ती जल्द जारी हो सकती है।

MP Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2026 मध्यप्रदेश की एक महत्वपूर्ण सरकारी भर्ती है। उम्मीदवार इस लेख में eligibility, salary, syllabus और apply process की पूरी जानकारी दी गई है।

MP Gram Panchayat Sachiv Vacancy के लिए केवल मध्‍यप्रदेश के मूल रूप से निवासी ही आवेदन के लिए पात्र होंगे अन्‍य राज्यों के अभ्‍यार्थी इन पदों पर आवेदन नहीं कर सकतें। इसके अतिरिक्‍त वर्तमान में कार्यरत ग्राम रोजगार सहायकों के लिए 50 प्रतिशत पदों को आरक्षित रखा जाएगा।

MP Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2026 Details

MP Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2026

MP Gram Panchayat Sachiv के पदो पर नियुक्ति हेतु मध्‍यप्रदेश के कर्मचारी चयन मण्‍डल भोपाल द्वारा आवेदन स्‍वीकार के लिए प्रक्रिया शुरू की जायेगी। इस हेतु ऐसे छात्र जो कि विधि द्वारा मान्‍यता प्राप्‍त विश्‍वविद्यालय से स्‍नातक है वे आवेदन कर सकते है। लेकिन ऐसे अभ्‍यार्थी जो कि पहले से ही रोजगार सहायक या ग्राम पंचायत सचिव के पद पर पहले से ही पदस्‍थ है उनके लिए कुछ छूट दी जायेगी।


MP Gram Panchayat Sachiv Qualification 2026

MP Gram Panchayat Sachiv Qualification के लिए शैक्षणिक अर्हता के लिए स्‍नातक होना आवश्‍यक है लेकिन पहले से कार्यरत ग्राम पंचायत सचिव के लिए न्‍यूनतम शै‍क्षणिक योग्‍यता 12 वीं पास है सा‍थ ही अन्‍य अर्हता के रूप में अभ्‍यार्थी के पास एक वर्ष का कम्‍प्‍यूटर डिप्‍लोमा होना आवश्‍यक है इस पद हेतु 2026 में अभ्‍यार्थी के पास यह दोनो ही शैक्षणिक योग्‍यता होना आवश्‍यक है यदि इन दोनो में से कोई एक भी अभ्‍यार्थी के पास नहीं है तो वह इस पद पर आवेदन करने के लिए योग्‍य नहीं माना जाएगा।

इसके अलावा यदि अभ्‍यार्थी इन दोनो ही योग्‍यता को रखता है तो उसके पास CPCT का हिंदी टाइपिंग का स्‍कोरकार्ड होना आवश्‍यक है यदि दोनो टाइपिंग है तो और भी अच्‍छा है।

  • मान्‍यता प्राप्‍त विश्‍वविद्यालय से स्‍नातक किसी भी पाठ्यक्रम में (अनिवार्य)
  • मान्‍यता प्राप्‍त विश्‍वविद्यालय से एक वर्षीय कम्‍प्‍यूटर डिप्‍लोमा (अनिवार्य)
  • CPCT हिंदी टाइपिंग में स्‍कोरकार्ड (अनिवार्य)
  • आवेदक के पास जीवित रोजगार पंजीयन होना चाहिए।(अनिवार्य)
  • आवेदक के पास यदि उच्‍च डिग्री (आवश्‍यक नहीं)


MP Gram Panchayat Sachiv Apply Online Form Dates

MP Gram Panchayat Sachiv हेतु परीक्षा MPESB के माध्‍यम से की जानी है जिस हेतु निम्‍न तिथि महत्‍वपूर्ण है:

आवेदन की प्रारंभ तिथि Available soon
आवेदन की अंतिम तिथि Available soon
आवेदन में सुधार की तिथि Available soon
प्रवेश पत्र की तिथि Available soon
परीक्षा तिथि Available soon


MP Gram Panchayat Sachiv Post Details

UR/Gen SC ST OBC EWS Total
- - - - - -

MP Gram Panchayat Sachiv Post की जानकारी हेतु अभी आधिकारिक विज्ञापन आना शेष है कई बेवसाइट पर इसकी संख्‍या 23011 बताई जा रही है लेकिन यह पूरी तरह से सही नहीं है यह संख्‍या मध्‍यप्रदेश में कुल Gram Panchayat Sachiv के पदों की संख्‍या है इनमें से कितने पद अभी रिक्‍त है और कितने पदो पर लोग कार्यरत है यह अभी स्‍पष्‍ट नहीं है इसलिए फाइनल विज्ञापन आने तक कोई स्‍पष्‍ट नहीं कह सकता है कि पदों की संख्‍या कितनी है परन्‍तु जो भी पद अभी खाली होंगे उनके लिए भर्ती हेतु योग्‍यता इसी प्रकार से रहेगी जैसा की पहले बताया गया है।

Gram Panchayat Sachiv MP List

वर्तमान में कुल ग्राम सचिवों के पदों की जानकारी हेतु क्लिक करे। 👉 Gram Panchayat Sachiv Posts

MP Gram Panchayat Sachiv Salary

MP Gram Panchayat Sachiv के पद पर कार्य करने वाले नये नियुक्‍त कर्मचारियों के लिए वेतन मान इस प्रकार से होगा

स्‍तर 1 सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से 2 वर्षो की परीवीक्षावधि पूर्ण करने तक निश्‍चत वेतन 10000/- रूपये प्रतिमाह के रूप में दिये जायेंगे।
स्‍तर 2 सचिव के रूप में 2 वर्षो की परीवीक्षावधि पूर्ण हो जाने के बाद 19520-62000 रूपये सांतवा वेतनमान लागू हो जाएगा।
स्‍तर 3 सचिव के रूप में 10 वर्षो की सेवा पूर्ण हो जाने के बाद 23500-80500 रूपये सांतवा वेतनमान लागू हो जाएगा।

MP Gram Panchayat Sachiv आवेदन हेतु आवश्‍यक दस्‍तावेज

MP Gram Panchayat Sachiv के आवेदन के लिए आवेदक के पास निम्‍न दस्‍तावेज होना आवश्‍यक है। साथ ही आवेदक की आयु 21-35 वर्ष के बीच होनी चाहिए आयु में छूट अन्‍य वर्गो के आधार पर होगी।

  • 10th मार्कशीट
  • 12th मार्कशीट
  • स्‍नातक
  • एक व‍र्षीय कम्‍प्‍यूटर डिप्‍लोमा सर्टिफिकेट
  • सीपीसीटी स्‍कोर कार्ड
  • रोजगार पंजीयन
  • आधार कार्ड

MP Gram Panchayat Sachiv Syllabus

Gram Panchayat Sachiv Bharti के लिए अभी कोई अधिसूचना जारी नही हुई है लेकिन इसकी भर्ती MPESB के माध्‍यम से की जानी है तो हम इसके लिए Syllabus को MPESB की अन्‍य भर्तियों जैसे कि Group-2 sub Group-4 के समान हो सकता है चूं‍कि यह भर्ती भी इन्‍ही योग्यता के आधार पर होती है तो हम इसका Syllabus भी इसके समान होने की संभावना है। जो कि निम्‍न विषयों पर आधारित है-

CPCT Related Important Links

Free CPCT Typing Practice

अपनी typing speed बढ़ाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर practice करें:

👉 Start Typing Practice

Frequently Asked Questions

Q: MP Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2026 कब आएगी?
A: यह भर्ती 2026 में आने की संभावना है, official notification जल्द जारी हो सकता है।

Q: MP Gram Panchayat Sachiv किन-2 जिलो में कार्यरत है ?
A: MP Gram Panchayat Sachiv मध्‍यप्रदेश के प्रत्‍येक जिले के ग्राम पंचायत में कार्यरत है।

Q: MP Gram Panchayat Sachiv हेतु अन्‍य राज्‍य के अभ्‍यार्थी भाग ले सकते है ?
A: नहीं, इस भर्ती में केवल मध्‍यप्रदेश के मूल निवासी ही भाग ले सकते है।

Q: MP Gram Panchayat Sachiv की आयु-सीमा क्‍या है ?
A: वर्तमान में इस पद पर कार्य कर रहे उम्‍मीदवारों के लिए आयु सीमा 50 वर्ष रखी गई है शेष उम्‍मीदवारों के लिए आयु सीमा 21-35 वर्ष ही रखी गई है।

Q: MP Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2026 online Apply कैसे करे ?
A: यह भर्ती MPESB पोर्टल के माध्‍यम से आयोजित की जानी है अत: इसके लिए ऑनलाइन आवेदन MPESB की बेवसाइट के माध्‍यम से भरे जायेंगें।

Author: CPCT Typing Team

Updated: April 2026