Typing Test CPCT

CPCT typing Test में दो भाग होते है एक टाइपिंग सेक्‍शन और दूसरा कम्‍प्‍यूटर के बहुविकल्‍पीय प्रश्‍न का सेक्‍शन! कम्‍प्‍यूटर के सेक्‍शन में 75 बहुविकल्‍पीय प्रश्‍न आते है जिसमे से कम से कम 38 अंक मे अभ्‍यार्थी उत्तीर्ण होता है जबकि टाइपिंग सेक्‍शन में हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का टेस्‍ट होता है।

CPCT Typing Test English 15 Minutes क्‍या है ?

CPCT Typing सेक्‍शन में अभ्‍यार्थी को दोनो टाइपिंग करने के लिए टेस्‍ट दिया जाता है जिसमे से English टाइपिंग 15 मिनिट की होती है जिसमें अभ्‍यार्थी को कम से कम 30WPM की स्‍पीड से टाइपिंग करनी होती है तभी अभ्‍यार्थी पास माना जाता है। साथ ही उसे कम्‍प्‍यूटर सेक्शन में कम से कम 38 अंक लाना होता है तब ही अभ्‍यार्थी को CPCT उत्तीर्ण होने का Scorecard जारी होता है।


English Typing शुरू करें


CPCT Typing Test Hindi 15 Minutes क्‍या है ?

CPCT Typing सेक्‍शन में अभ्‍यार्थी को दोनो टाइपिंग करने के लिए टेस्‍ट दिया जाता है जिसमे से Hindi टाइपिंग 15 मिनिट की होती है जिसमें अभ्‍यार्थी को कम से कम 20WPM की स्‍पीड से टाइपिंग करनी होती है तभी अभ्‍यार्थी पास माना जाता है। साथ ही उसे कम्‍प्‍यूटर सेक्शन में कम से कम 38 अंक लाना होता है तब ही अभ्‍यार्थी को CPCT उत्तीर्ण होने का Scorecard जारी होता है।


हिंदी टाइपिंग शुरू करें


CPCT Typing speed कितनी होना आवश्‍यक है ?

CPCT टाइपिंग की स्‍पीड दोनो भाषाओं की टाइपिंग के लिए अलग-2 है यदि हम हिंदी टाइपिंग की बात करे तो उसके लिए अभ्‍यार्थी को कम से कम 20 वर्ड प्रति मिनिट की दर से टाइपिंग आना आवश्‍यक है उसी प्रकार यदि अंग्रेजी टाइपिंग की बात करे तो उसके लिए 30 वर्ड प्रति मिनिट की दर से टाइपिंग आना आवश्‍यक है इसके अलावा यदि आप की टाइपिंग स्‍पीड इन दोनो स्‍तरों पर है या उससे अधिक है तो अभ्‍यार्थी को अपने कम्‍प्‍यूटर सेक्‍शन पर ध्‍यान देना चाहिए साथ ही यदि अभ्‍यार्थी की स्‍पीड इन दोनो स्‍तरों से कम है तो इसकी शुरुआत करने के लिए सही टूल का चयन बहुत जरूरी है। आप ऑनलाइन टाइपिंग वेबसाइट्स या सॉफ्टवेयर का उपयोग कर सकते हैं, तो आप CPCT Typing प्लेटफॉर्म के माध्‍यम से शुरू कर सकते है। शुरुआत में रोज़ 20-30 मिनट का अभ्यास करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। ध्यान रखें कि शुरुआत में स्पीड से ज्यादा सटीकता (accuracy) पर फोकस करें। CPCT की तैयारी के लिए आपको रोज प्रैक्टिस जरूर करना चाहिए। इससे आपको परीक्षा का पैटर्न समझने में मदद मिलेगी और आप अपनी स्पीड और एक्यूरेसी दोनों को माप सकेंगे। इसके अलावा, टाइम मैनेजमेंट भी सीखना जरूरी है क्योंकि परीक्षा में समय सीमित होता है।टाइपिंग एक ऐसी स्किल है जो लगातार अभ्यास से ही बेहतर होती है। आप अपने मोबाइल या लैपटॉप पर छोटे-छोटे पैराग्राफ टाइप करके भी अभ्यास कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अलग-अलग विषयों के पैराग्राफ टाइप करें जैसे सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स या नौकरी से संबंधित लेख। इससे न केवल आपकी टाइपिंग सुधरेगी बल्कि आपकी जानकारी भी बढ़ेगी, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में सहायक होगी। एक और जरूरी बात यह है कि सही बैठने की मुद्रा (posture) बनाए रखें। सीधा बैठें, स्क्रीन आंखों के स्तर पर रखें और कीबोर्ड को आरामदायक स्थिति में रखें। इससे लंबे समय तक अभ्यास करने में थकान कम होगी।


CPCT Typing प्‍लेटफार्म पर कैसे शुरूआत कैसें करे ?

यह बेबसाइट इस तरीके से बनाई गई है कि इस पर सीखना बहुत ही आसान है इस बेबसाइट के माध्‍यम से हम हिंदी और अंग्रेजी दोनो ही टाइपिंग को शुरू कर सकते है जो कि 15-15 दिन के शुरूआती अध्‍यायों के माध्‍यम से सीख सकते है हमें पहले जिस भी टाइपिंग से शुरू करना है वह हमारे लिये आसानी से चुना जा सकता है हमें प्रत्‍येक अध्‍याय को एक दिन में कम से कम 30 मिनिट प्र‍ैक्टिस करना शुरू करना होगा क्‍योंकि हम जितना समय अपनी टाइपिंग प्रैक्टिस के लिये देंगे उतने ही जल्‍दी हम टाइपिंग सीख पाएंगे इस बेबसाइट पर अच्‍छी बात यह है कि हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग सीखने और प्रैक्टिस के लिये 15-15 दिन के अलग-अलग अध्‍याय दिये गये है इस यहएक अच्‍छी बात होगी कि यदि हम समय अधिक देते है तो एक महीने में हम दोनो ही टाइपिंग सीख सकते है।


अभी शुरू करें


Beginner के लिए CPCT Typing शुरू करने का सही तरीका

यदि आप पहली बार CPCT typing शुरू कर रहे हैं तो आपको step-by-step सीखना चाहिए। अधिकतर लोग बिना सही तरीका अपनाए practice शुरू कर देते हैं जिससे उन्हें ज्यादा समय लगता है।

Step 1: सही Typing Layout चुनें

हिंदी typing के लिए Remington या Inscript layout चुनना जरूरी है। Beginner के लिए Remington layout आसान होता है।

Step 2: Finger Placement सीखें

Typing करते समय fingers को सही position पर रखना बहुत जरूरी है। गलत placement से speed और accuracy दोनों प्रभावित होती हैं।

Step 3: Slow Typing से शुरुआत करें

शुरुआत में धीरे-धीरे typing करें और accuracy पर ध्यान दें। Speed बाद में अपने आप बढ़ जाएगी।

Step 4: Daily Practice Routine बनाएं

  • 20 मिनट English typing
  • 20 मिनट Hindi typing
  • 10 मिनट revision

👉 Typing Practice शुरू करें

Step 5: Progress Track करें

आपको अपनी speed और accuracy को track करना चाहिए। इससे आपको पता चलेगा कि आप कितना improve कर रहे हैं।

CPCT Typing सीखने में कितना समय लगता है?

यदि आप रोज practice करते हैं तो 30–45 दिनों में basic typing सीख सकते हैं। Advanced level के लिए 2–3 महीने लग सकते हैं।

Beginner की सामान्य गलतियां

  • Keyboard देखना
  • Speed पर ज्यादा focus करना
  • Practice skip करना

👉 Typing Tips पढ़ें
👉 Typing Mistakes जानें


Frequently Asked Questions

Q: CPCT result कब आयेगा?
A: CPCT result सामान्‍यत: परीक्षा से 20–30 दिनों के अंदर जारी हो जाता है।.

Q: CPCT result कैसे चेक करें ?
A: Official website par login करके result चेक कर सकते है।.

Q: CPCT passing marks कितनें होते है?
A: Passing marks कम्‍प्‍यूटर के लिए कम से कम 38 अंक लाना आवश्‍यक है साथ ही दोनो टाइपिंग में से एक टाइपिंग पास होना चाहिए तभी स्‍कोरकार्ड मान्‍य होगा।.

Q: क्या यह official CPCT website है ?
A: नहीं, यह website केवल CPCT प्रैक्टिस के लिए बनाई गई है।

Q: क्‍या CPCT typing website free है ?
A: हां, यह CPCT typing practice के लिए पूरी तरह से free website है।

Q: इस website पर CPCT पैटर्न को लागू किया गया है ?
A: यह website पूरी तरह से CPCT के लिए ही बनाई गई है जिसमे हम हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग को उसी प्रकार से प्रैक्टिस कर सकते है जैसे हम CPCT परीक्षा में समय और Accuracy के साथ करते है।

Q: क्‍या हम हिंदी टाइपिंग को प्रैक्टिस और सीख सकते है ?
A: इस website पर हम दोनो ही टाइपिंग को सीख व प्रैक्टिस कर सकते है इस website को 15-15 दिनों के Learning और Practice मॉडल पर तैयार किया गया है जिससे हम पहले 15 दिनों मे टाइपिंग सीखते है और अगले 15 दिनों में उसे प्रैक्टिस करते है।

Q: CPCT परीक्षा पास करने के लिए कितनी स्‍पीड चाहिए ?
A: CPCT परीक्षा पास करने के लिए हिंदी में 20 WPM और अंग्रेजी टाइपिंग में 30 WPM की स्‍पीड चाहिए।

Q: CPCT typing कैसे शुरू करें?
A: सही layout सीखकर और daily practice से शुरुआत करें।

Q: CPCT typing सीखने में कितना समय लगता है?
A: 30–45 दिनों में basic typing सीखी जा सकती है।

Q: CPCT typing के लिए कौन सा layout best है?
A: Remington layout beginner के लिए आसान है।

Author: CPCT Typing Team

Updated: April 2026